वार्ड प्रभाग क्रमांक 08 के नगर सेवक पंकज पाटील ने सामने रखा जनता का मुद्दा
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। महापौर अजीव पाटील के मार्गदर्शन में वसई विरार शहर महानगर पालिका अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सोमवार (16 फरवरी 2026) को आयोजित की गई। बैठक में शहर की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए विस्तृत चर्चा की गई।
वार्ड प्रभाग क्रमांक 08 के नगरसेवक पंकज पाटील ने नागरिकों से जुड़े अहम मुद्दों—जैसे पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई व्यवस्था, नालों की स्थिति और सड़कों की मरम्मत—पर अधिकारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए ठोस प्रश्न उठाए। उन्होंने कई क्षेत्रों में अनियमित जलापूर्ति, सफाई में लापरवाही और जलनिकासी की समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
महापौर अजीव पाटील ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के संतुलित और सतत विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
बैठक में राजेश पाटील, बळीराम जाधव, नवनिर्वाचित नगरसेवक और नगरसेविकाएं भी उपस्थित रहीं। सभी जनप्रतिनिधियों ने लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर देते हुए प्रशासन से जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।
बैठक के दौरान बहुजन विकास आघाड़ी के समर्थकों ने “बहुजन विकास आघाड़ी का विजय हो” के नारे लगाते हुए विकास कार्यों के प्रति समर्थन व्यक्त किया। इस बैठक के बाद नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं में जल्द सुधार की उम्मीद जगी है।

More Stories
एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार
मुंबई में “माय भारत बजट क्वेस्ट 2026” का भव्य समापन, युवाओं ने दिया विकसित भारत का संकल्प
महापौर की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की संयुक्त बैठक, मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा