February 2, 2026

Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

प्रयागराज में शिव भक्त कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

उत्तर प्रदेश सरकार ने सावन के चौथे सोमवार को कुंभ नगरी प्रयागराज में शिव भक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। पुष्पवर्षा के सम्मान से संगम और गंगा के सभी तट बोल-बम के जयघोष से गूंज उठे।

श्रावण मास में कुम्भ नगरी प्रयागराज में संगम और गंगा के सभी तट केसरिया रंग से रंग चुके हैं। पुराणों में वर्णित आदि शिवालय श्री ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर, श्री मनकामेश्वर मंदिर और संगम के घाटों से बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी गंगा जल ले जा रहे शिव भक्त कांवड़ियों की लम्बी-लम्बी कतारों पर सोमवार को हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

डीएम प्रयागराज संजय कुमार खत्री का कहना है कि सरकार के निर्देश पर प्रयागराज में शिवभक्त कांवड़ियों पर हेलिकॉप्टर से चार चरण में पुष्प वर्षा की गई। संगम और मां गंगा के सभी तटों के अलावा जिले के उन सभी शिवालयों के मार्गों में जहां से शिव भक्त गुजरते हैं, पुष्प बरसाए गए हैं। हेलिकॉप्टर से हो रही पुष्पवर्षा से शिवभक्त भावविभोर हो गए।

संगम की त्रिवेणी का पावन जल बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी ले जा रहे शिवभक्त रामेश्वर ने बताया कि एक दशक से अधिक वर्षों से सावन के मास में त्रिवेणी का जल लेकर वह काशी जाते हैं। शिव भक्तों को इतना सम्मान किसी सरकार ने नहीं दिया, जितना योगी जी ने दिया है।

दारागंज के दशाश्वमेध घाट से कांवड़ उठाकर पडिला महादेव मंदिर गंगा जल अर्पित करने जा रहे भानुप्रताप कावड़ियों की आस्था को मिल रहे सम्मान से भाव विभोर हैं। उनका कहना है कि यह पुष्प वर्षा नहीं बल्कि महादेव के आशीर्वाद की वर्षा है, जो एक संत मुख्यमंत्री द्वारा ही कराई जा सकती है।

पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा के मुताबिक़ शिव भक्तों के गुजरने वाले सभी मार्गों एवं घाटों पर निरंतर पेट्रोलिंग की व्यवस्था है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से निगरानी कराई जा रही है। प्रशासन कट या संपर्क मार्गों पर विशेष निगरानी एवं व्यवस्था रख रहा है। कावंड़ मार्गों पर पड़ने वाले अंधे मोड़ों पर साइनेज लगाये गए हैं। उनके यात्रा के मार्ग पर अंडा-मांस- मछली की दुकानें किसी भी स्थिति में खुली न हों, इसे भी सुनिश्चित कराया गया है।

प्रमुख खबरे

मुंबई के एक्स डेप्युटी मेयर बाबुभाई भवानजी ने मेट्रो 2बी गर्डर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए MMRDA और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ चर्चा और नागरिकों को राहत देने के लिए उचित कार्रवाई करने की माग की ,BMC कुर्ला एल डिवीजन में /MMRD ने हलाव ब्रिज पर मेट्रो 2बी गर्डर की ऊंचाई फिलहाल 3.50 मीटर है। इस मार्ग का उपयोग गणेशोत्सव और नवरात्रि उत्सव के दौरान परिवहन के लिए किया जाता है। इसलिए यहां से गणपति और देवी की मूर्तियां ले जाने में अप्रत्यक्ष बाधा उत्पन्न हो गई है। भवानजी ने मुद्दा उठाया कि अगर मेट्रो 2बी का रूट नहीं बदला गया तो यह नौबत नहीं आती। यदि मार्ग परिवर्तन करते समय नागरिकों की शिकायत एवं आपत्ति मांगी गई है तो जानकारी दी जाये। 3.50 मीटर ऊंचाई की अनुमति 2017 की है और एमएमआरडीए को एक बार फिर हवाईअड्डा प्राधिकरण से ऊंचाई 5.50 मीटर तक बढ़ाने का अनुरोध करना चाहिए। इससे भविष्य में मेट्रो रेल को सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कुर्ला की बदलती भौगोलिक स्थिति का हवाला देते हुए भवानजी ने रूट परिवर्तन का पुरजोर विरोध किया और कुर्ला के नागरिकों को हर बार हल्के में लेने की मानसिकता में बदलाव की मांग की। अंत में BMC /MMRDA अधिकारियों को इस मामले के बारे में निर्देश दिए, वहीं MMRDA अधिकारीयो ने मेट्रो 2बी गर्डर की ऊंचाई बढ़ाने के लिए उन्होने MMRDA /एयरपोर्ट अथॉरिटी से बात किया।