Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक

माता-पिता और शिक्षकों का बढ़ाया मान

सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर। कड़ी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का शानदार उदाहरण पेश करते हुए ऋषु अरुण सिंह ने महाराष्ट्र एमएचटी-सीईटी (MHT-CET) परीक्षा में 89.54 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, शिक्षकों और परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं शुभचिंतकों और परिचितों की ओर से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

ऋषु अरुण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित ग्राम चटूर भोजपुर (निकुंभनपुर) के निवासी हैं। उनकी सफलता की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों, रिश्तेदारों और मित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने इसे पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण बताया।

ऋषु ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और शुभचिंतकों को देते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और आशीर्वाद ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना है, ताकि भविष्य में अपने ज्ञान और कौशल के माध्यम से देश के विकास में सार्थक योगदान दे सकें।

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर माता-पिता, परिजनों और इष्ट-मित्रों ने ऋषु को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी, जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

ऋषु अरुण सिंह की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।