Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

हेमंत म्हात्रे के जन्मदिन पर शहर में सेवा कार्यों की श्रृंखला, समाजसेविका रुचिता नाईक की पहल

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। बहुजन विकास आघाड़ी के वरिष्ठ नेता एवं वसई विकास सहकारी बैंक के पूर्व संचालक हेमंत म्हात्रे के जन्मदिन के अवसर पर नालासोपारा शहर में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का आयोजन समाजसेविका रुचिता नाईक के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर सोपारा अस्पताल में मरीजों को निःशुल्क फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपमहापौर मार्शल लोपीस तथा नगरसेवक अतुल सालुंखे विशेष रूप से उपस्थित रहे। फल वितरण के दौरान मरीजों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। मरीजों ने हेमंत म्हात्रे को स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम के दौरान VVCMC उपमहापौर मार्शल लोपीस ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

हेमंत म्हात्रे के जन्मदिन पर आयोजित इस सेवाभावी पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। समाजसेविका रुचिता नाईक तथा कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की लोगों ने प्रशंसा की।

आयोजकों ने बताया कि जन्मदिन समारोह के अंतर्गत गुरुवार को आंगनवाड़ी क्रमांक-110 में छोटे बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में बहुजन विकास आघाड़ी के नवनाथ पगारे, हितेश म्हात्रे, भाविक चावड़ा, जया गुप्ता, महेश निकम, अमित नाईक और नीतेश पाटिल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।