Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हुई

हरियाणा के नूंह में दो गुटों के बीच झड़प हुई। खबरों की मानें तो नूंह में ब्रजमंडल यात्रा नगर मंदिर से जैसे ही चली तो खेडला गांव के पास यात्रा पर पथराव हो गया, जिसके बाद दोनों तरफ से लोग भड़क गए। उन्होंने गाड़ियों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की। कई लोग इस घटना में घायल भी हुए हैं। हालांकि,अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने लोग घायल हुए है।

दो गुटों में हुए टकराव के बाद तीन दर्जन से ज्यादा गाड़ियों को आग लगा दी गई। पुलिस पर भी पथराव किया गया।

बृजमंडल यात्रा मे जमकर बवाल हुआ है। इस यात्रा मे नासिर व जुनैद की हत्या का आरोपी मोनू मानेसर ने भी शामिल होने का ऐलान किया था। भीड़ में बहुत से लोगों के हाथ मे कट्टे व तलवार भी दिख रहे थे। लोग सड़कों पर हथियार लिए घूम रहे है।

ब्रजमंडल यात्रा नूंह के नल्हड़ शिव मंदिर से फिरोजपुर-झिरका की तरफ रवाना हुई थी। जैसे ही यात्रा तिरंगा पार्क के पास पहुंची, वहां एक समूह के लोग पहले से जमा थे। आमने-सामने आते ही दोनों पक्षों में तकरार हो गई और देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।