Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

बोईसर में समाज सेवकों ने ट्रैफिक पुलिस का बढ़ाया मनोबल, किया गया सम्मानित

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
पालघर। जिले के बोईसर शहर व तारापुर एमआईडीसी सहित आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को आयुष्य जनसेवा फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के लिए दिन-रात डटे कर्मियों का मनोबल बढ़ाना और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक संदीप नागरे ने कहा कि बढ़ते यातायात के बीच नियमों का सख्ती से पालन कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जनता के सहयोग से व्यवस्था बेहतर होती है। उन्होंने नागरिकों से हेलमेट, सीटबेल्ट और संकेतों के पालन की अपील की। फाउंडेशन के अध्यक्ष आर. बी. सिंह ने बताया कि संस्था लोगों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों को वायु प्रदूषण और पेट्रोल-डीज़ल के धुएं से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच और मास्क के उपयोग पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में बजरंग दल के जिला संयोजक कुंदन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता डी. पी. सिंह, हिंदू जागृति संस्था के अध्यक्ष रवी सिंह, एडवोकेट कृष्णा दुबे, ए. पी. सिंह, राकेश बिंद और रमाकांत पुजारी सहित कई पुलिसकर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ट्रैफिक पुलिस की सेवा भावना की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।
यह सम्मान समारोह न सिर्फ पुलिस कर्मियों के प्रति आभार का प्रतीक बना, बल्कि शहर में सुरक्षित और स्वस्थ यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम भी साबित हुआ।