Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

जनता की आवाज बने पंकज पाटील, मूलभूत सुविधाओं पर महापौर अजीव पाटील से की विस्तृत चर्चा

CISF अधिकारी से भी किए मुलाकात

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
नालासोपारा। वसई विरार शहर महानगर पालिका के वार्ड प्रभाग क्रमांक 8 (क) से बहुजन विकास आघाड़ी के नगरसेवक पंकज पाटील ने सोमवार, 9 फरवरी 2026 को नवनिर्वाचित महापौर अजीव पाटील से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात वसई विरार शहर महानगर पालिका के मुख्यालय में हुई, जहां नगरसेवक पंकज पाटील ने अपने क्षेत्र के नागरिकों को हो रही मूलभूत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और समाधान पर गहन चर्चा की।

बताया गया कि ज्ञापन में सड़क, जलापूर्ति, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी जैसी रोज़मर्रा की समस्याओं के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। महापौर अजीव पाटील ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

इसी अवसर पर नगरसेवक पंकज पाटील ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CIFS) के अधिकारी मंगेश कांबले से भी मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्रीय सुरक्षा, नागरिक सहयोग और समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक को सकारात्मक और उपयोगी बताया जा रहा है। मौके पर बहुजन विकास आघाडी के कार्यकर्ता व समाज सेवक विकास उपाध्याय भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि पंकज पाटील इससे पहले भी नगरसेवक रह चुके हैं और अपने कार्यशैली के कारण जनता के बीच एक अलग पहचान बना चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह मानी जाती है कि वे अधिकतर समय अपने कार्यालय में उपस्थित रहते हैं और केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि दूर-दराज़ से आने वाली शिकायतों के समाधान में भी कभी पीछे नहीं हटते। यही कारण है कि उनकी कार्यकुशलता और उपलब्धता ने उन्हें आम नागरिकों के दिलों में खास स्थान दिलाया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच भरोसा भी मजबूत होता है। पंकज पाटील की यह पहल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।