सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में उपनिरीक्षक शुभनाथ साहनी और पंकज कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पदोन्नति केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों का दायरा भी बढ़ाती है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि निरीक्षक शुभनाथ साहनी और पंकज कुमार सिंह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग की गरिमा को बनाए रखते हुए जनसेवा और कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।
समारोह के दौरान दोनों पदोन्नत अधिकारियों के प्रति सम्मान और गर्व का माहौल देखने को मिला, वहीं अधिकारियों ने भी नई भूमिका को समर्पण भाव से निभाने का संकल्प लिया।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल