Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

शहर नालासोपारा से 03 लोगो की खुदकुशी का मामला आया सामने

 

वसई : तालुका के अलग-अलग पुलिस स्टेशन अंतर्गत तीनों लोगो द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आत्महत्या मामले में एक विवाहिता महिला शामिल है। आत्महत्या मामले में पुलिस ने सीआरपीसी कलम 174 के तहत केस दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार,रश्मि गुरव (50),निवासी-समेलपाडा नालासोपारा पश्चिम में रहती थी।बताया जा रहा है कि रश्मि मानसिक बीमारी से पीड़ित थी।बीमारी से तंग आकर रश्मि ने बेडरूम में लगे पंखे में ओढनी की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार भूपेंद्र कुमार विश्राम सिंह (29),निवासी-नालासोपारा पश्चिम द्वारा अज्ञात कारण वश घर मे लगे सीलिंग पंखे की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।दोनों शव को नालासोपारा पश्चिम पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इसी क्रम में तुलिंज थानांतर्गत प्रभाकर केशव बारगोड़े (45),निवासी-मोरेगांव नालासोपारा पूर्व में रहता था।प्रभाकर पिछले कई सालों से कैंसर से पीड़ित था।जिंसके चलते प्रभाकर घर मे लगे लोहे के पाइप में साड़ी की सहायता से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। फिलहाल, उपरोक्त तीनो आत्महत्या की जांच पुलिस कर रही है।