आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी को सुपुर्द

वसई : विरार व भाईंदर आरपीएफ ने सीसीटीवी व एफआरएस की मदद से मोबाईल चोरी करने के मामले में 4 शातिर चोर को पकड़कर उसे जीआरपी वसई के हवाले किया है। बातदे कि,आरपीएफ विरार निरीक्षक विनित कुमार व भाईंदर आरपीएफ निरीक्षक एम.एल.कटारिया के मार्गदर्शन में आरपीएफ अधिकारी-कर्मचारी द्वारा लगातार मोबाइल फोन व अन्य चोरी मामले में अपराधियों को पकड़कर उसे जीआरपी वसई को सौप रही है।मिली जानकारी के अनुसार,10 अगस्त को विरार स्टेशन पर मोबाइल (10,000 रुपये) केस की चोरी हुई थी,इस मामले में जीआरपी वसई ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज किया था।जब मामला आरपीएफ विरार के संज्ञान में आया तो आरपीएफ विरार सी.पी.डी.एस टीम को निर्देश दिया गया कि उक्त चोरी के मामले के फुटेज की जांच की जाए और कुछ संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जाए।विरार स्टेशन के आसपास के इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इस बीच 12 अगस्त (शनिवार) को सी.पी.डी.एस स्टाफ के एच.सी कैलाश जाधव और सी.टी राकेश तंवर द्वारा विरार स्टेशन से दो संदिग्ध व्यक्तियों को धर दबोचा, और उन्हें पोस्ट पर लाया गया।जहां एस.आई.पी.एफ उदय सिंह द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम बताया (1).तुषार प्रकाश भांगरे, उम्र 29 वर्ष, निवासी-साईनाथ नगर, विरार पूर्व और (2) किरण रमेश ठाकुर,उम्र 21 वर्ष,निवासी- साईनाथ झोपड़पट्टी,विरार पूर्व बताया और चोरी के मामले में दोषी को स्वीकार किया।आगे की जांच के लिए उसे आरपीएफ ने जीआरपी वसई को सौंप दिया गया। दूसरी घटना ; निरीक्षक रे.सु.बल भायंदर एम.एल.कटारिया के मार्गदर्शन में सी.पी.डी.एस टीम एएसआई विनोद , हेड कांस्टेबल कमल सिंह,सीटी दिनेश सिंह व सीटी रिंकू धवन ने 12 अगस्त को समय करीबन 10:45 बजे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मीरा रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 4 पर 2 संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा तथा पोस्ट पर लेकर आए व पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश (1)अली अब्बास अतार हुसैन सैयद उम्र 36 वर्ष,निवासी-मीरा रोड (पूर्व) व (2) अनस इरफान कुरैशी उम्र 24 वर्ष,निवासी- मीरा रोड (पूर्व) बताया व स्वेच्छा से 2अगस्त को मीरा रोड प्लेटफॉर्म नं 4 पर यात्री का मोबाइल (10,000 रुपये) चुराने का गुनाह स्वीकार किया।आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी वसई के हवाले कर दिया गया है।

More Stories
‘म्हाडा’ के 4082 फ्लैटों की बिक्री के लिए ड्रा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया
ठाणे मरीज की मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण – एकनाथ शिंदे
भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आवाज उठाने की अपील