पत्नी समेत दो गिरफ्तार
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
पालघर : तलासरी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 को तलासरी पुलिस थाने में गुजरात के बलसाड जिले के पलगांव अगरामोरा फलिया निवासी राजन कलाभाई माछी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 33 वर्षीय बेटे इन्नेशभाई राजन माछी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी। शिकायत के आधार पर तलासरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और तलासरी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण और गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी जेरी बाबू माछी (36) निवासी पलगांव महादेव फलिया, जिला बलसाड, गुजरात को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की पत्नी और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे, जिसके चलते दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस ने मृतक की पत्नी जेरी माछी (32) की संलिप्तता भी उजागर होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की आगे की जांच तलासरी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक अजय गोरेड कर रहे हैं।
इस कार्रवाई में पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अंकिता कणसे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा और तलासरी पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण
नालासोपारा में ‘इंडो-श्रीलंका विरासत कार्यक्रम’ और भिक्खुणी संघमित्रा महाथेरी स्मृति समारोह भव्य रूप से संपन्न