सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
पालघर। पालघर जिले में गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री यतीश देशमुख के निर्देश पर जिले के सभी पुलिस थानों को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए गए थे।
इसी क्रम में वाडा पुलिस थाने की अपराध शाखा टीम ने तकनीकी विश्लेषण और जांच के आधार पर दिसंबर 2025 से अप्रैल 2026 के बीच गुम हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 48 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 11 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन संबंधित मालिकों को वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरळे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी समीर मेहरे के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में वाडा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक दत्तात्रय खिंडे सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष भूमिका रही।

More Stories
छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर धुकटन के संरक्षित वन क्षेत्र में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान
21 साल बाद हत्या का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई टीम को मिली बड़ी कामयाबी
सास की हत्या कर 13 साल से फरार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई को बड़ी सफलता