सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। नालासोपारा पूर्व के वाकनपाड़ा क्षेत्र में रविवार को “तबेला चाय शॉप” का भव्य उद्घाटन बहुजन विकास आघाडी (BVA) के पूर्व विधायक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाने वाले क्षितिज ठाकुर के हाथों संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों तथा BVA कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में बहुजन विकास आघाडी के वरिष्ठ नेता हबीब पटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही नगर सेवक पंकज पाटिल, अरशद चौधरी, लता रणधीर कांबले सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता समारोह में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में धर्मेंद्र यादव एवं अफजल चौधरी की सक्रिय उपस्थिति भी देखने को मिली।

उद्घाटन के दौरान क्षितिज ठाकुर का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समर्थकों में खासा उत्साह दिखाई दिया और लोगों ने उनके साथ मुलाकात कर शुभकामनाएं भी दीं।

मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि क्षितिज ठाकुर की लोकप्रियता आज भी युवाओं और आम जनता के बीच बरकरार है। विधायक पद पर न रहते हुए भी उनकी जनसंपर्क शैली और लोगों से जुड़ाव पहले की तरह मजबूत बना हुआ है। यही कारण है कि उनके किसी भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग स्वतः पहुंच जाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में चाय शॉप संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने व्यवसाय की सफलता की कामना की। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

More Stories
छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर धुकटन के संरक्षित वन क्षेत्र में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान
21 साल बाद हत्या का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई टीम को मिली बड़ी कामयाबी
सास की हत्या कर 13 साल से फरार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई को बड़ी सफलता