सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई/विरार। पेल्हार प्रभाग में वर्षों से नालों की सफाई न होने और हर बारिश में जलभराव की समस्या को लेकर AIMIM वसई-विरार के शिष्टमंडल ने बुधवार को वसई-विरार महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवडे से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की।

शिष्टमंडल ने मांग की कि पेल्हार प्रभाग समिति ‘एफ’ अंतर्गत पेल्हार गांव, वसई फाटा, नालासोपारा फाटा, वाकणपाडा, धानीव बाग, गांगडीपाडा, बिलाल पाड़ा, संतोष भवन तथा नालासोपारा फाटा से संतोष भवन पेट्रोल पंप तक के सभी छोटे-बड़े नालों की पावसाळे से पहले तत्काल सफाई कराई जाए।

AIMIM नेताओं ने बताया कि कई वर्षों से बने गटर और नालों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण हर साल स्टेशन रोड और पेल्हार मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होता है। इससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई इलाकों में लोगों के घरों तक पानी भर जाता है।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व AIMIM वसई-विरार शहर के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल ने किया। उन्होंने अतिरिक्त आयुक्त को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की।
बताया गया कि अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पेल्हार प्रभाग के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केदारे को तुरंत सफाई कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश शुरू होने से पहले पूरे प्रभाग में व्यापक सफाई अभियान चलाने को कहा गया।
इस दौरान AIMIM नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि पावसाळे से पहले नालों की सफाई नहीं कराई गई तो AIMIM वसई-विरार की ओर से बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मुलाकात के दौरान AIMIM नेता अम्मार पटेल, पालघर जिला महिला अध्यक्ष रुबीना अम्मार पटेल, पूर्व युवा अध्यक्ष मुस्तफा उद्दीन, नेता गुलजार शेख, इकबाल शेख और साजिद शेख सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
छत्रपति संभाजी महाराज जयंती पर धुकटन के संरक्षित वन क्षेत्र में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान
21 साल बाद हत्या का फरार आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई टीम को मिली बड़ी कामयाबी
सास की हत्या कर 13 साल से फरार आरोपी चेन्नई से गिरफ्तार, MBVV क्राइम ब्रांच यूनिट-2 वसई को बड़ी सफलता