Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

“मेरी माटी मेरा” देश कार्यक्रम की हुई घोषणा , 20 अगस्त तक वसई विरार में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

विरार : पिछले साल में जैसे हर घर तिरंगा कार्यक्रम किया गया था। मनपा ने हर सरकारी कार्यलयों में लाइटिंग और रंग रोगन लगाया था साथ ही नागरिको को झंडे का वितरण किया था इस साल भी मनपा द्वारा केंद्र सरकार की सूचना पर मेरी माटी मेरा देश में विभिन्न कार्यक्रम को किया जा रहा है। जिस में वसई विरार में शहीदों के फलक स्कूल कॉलेज की जगहों पर लगाए जाएंगे। स्कूल कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत व महाराष्ट्र के गीतों का गायन भी होगा। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही वृक्ष रोपण का भी कार्यक्रम किया जाएगा। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनपा लोगो को फ्लैग डिस्ट्रीब्यूशन करने जा रही है जो हर प्रभाग समिति में नाम पता देने पर लोगो को दिया जाएगा । मनपा आयुक्त अनिल पवार ने लोगो से बड़े पैमाने पर सहभाग लेने का आव्हान किया है जब उनसे पत्रकार ने पिछले वर्ष झंडे जो दिए गए थे उस मे कितने वापस आए कितने डैमेज हुए तो उस पर आयुक्त ने कहा कि इस का फिलहाल उनके पास डाटा नही है पिछले साल डोनेशन का भी मामला उठा था इस बार इस सवाल पर संतुष्टि जनक जवाब नही दे पाए फ्लैग कोड के उलंघन पर इस कि निम्मेदारी पोलिस विभाग पर उन्होंने डाल दी जब कि देखा गया है कि लोग झंडों को आड़ा तिरछा लगा कर झंडे का अपमान करते हैं फ्लैग कोड के नियमो की जानकारी शायद ही सभी को होगी झंडों का अपमान ना होने पाए लोगो को यह सुनिश्चित करना चाहिए।