उबर ऐप के जरिए कार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबले के मार्गदर्शन में क्राइम डिटेक्शन टीम ने एक संगठित और तकनीकी तरीके से काम करते हुए उबर ऐप के माध्यम से कार चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 3.55 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया।

सचिन कांबले
(वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक)
——————————————————
बता दे 16 अप्रैल 2026 को सोपारा फाटा क्षेत्र से मारुति स्विफ्ट डिजायर कार चोरी होने की शिकायत पेल्हार पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी। मामला दर्ज होते ही वरिष्ठ निरीक्षक सचिन कांबले ने क्राइम डिटेक्शन टीम को तत्काल जांच के निर्देश दिए और खुद भी पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग करते रहे।
टीम ने घटनास्थल का दौरा कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी कार चोरी कर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने बेहद सूझबूझ से आरोपी के मूवमेंट का विश्लेषण किया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी ने उबर ऐप के जरिए वाहन बुक किया था।
वरिष्ठ निरीक्षक कांबले के निर्देशन में टीम ने उबर कंपनी से समन्वय स्थापित कर आरोपी की जानकारी जुटाई और मोबाइल नंबर का तकनीकी विश्लेषण किया। लोकेशन ट्रेस करने पर आरोपी के बोरिवली में होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बोरिवली में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की गई कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्यामनाथ संतराम यादव (उम्र -28, निवासी उमरोली पूर्व, जिला पालघर) के नाम से हुई है। आरोपी के पास मारुति स्विफ्ट डिजायर कार – ₹3,50,000 और वीवो मोबाइल फोन – ₹5,000 बरामद कर ली है।
इस पूरी कार्रवाई में पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबले के मार्गदर्शन में क्राइम डिटेक्शन के सहायक पुलिस निरीक्षक रमेश वाघचौरे और पुलिस उप निरीक्षक तुकाराम भोपले सहित टीम की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय क्षमता साफ तौर पर दिखाई दी। सचिन कांबले के कुशल नेतृत्व में टीम ने कम समय में आरोपी तक पहुंचकर वाहन चोरी के मामले का पर्दाफाश किया।
पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से इलाके में कानून व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही अपराधियों में भी खौफ का माहौल बना है।

More Stories
बोईसर में बिजली समस्याओं पर सक्रिय हुए विधायक विलास तरे, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
नालासोपारा में सनसनीखेज हत्या: आटा चक्की के अंदर मिला युवक का शव, इलाके में दहशत
नाला बना ‘कमाई का जरिया’, अब बना कानूनी शिकंजा