BVA नगरसेवक पंकज पाटिल ने उठाया जनहित का बड़ा मुद्दा
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 8 में बुनियादी सुविधाओं की खराब स्थिति को लेकर अब ठोस पहल सामने आई है। वार्ड प्रभाग क्रमांक 08 (क) के सक्रिय नगरसेवक पंकज पाटिल ने महापौर को पत्र लिखकर गटर और सड़क निर्माण कार्यों को मानसून से पहले तात्कालिक मंजूरी देने की मांग की है।

गटर व्यवस्था बदहाल, नागरिक परेशान
पत्र में बहुजन विकास आघाडी के नगर सेवक पंकज पाटिल ने बताया कि प्रभाग के कई इलाकों में गटर पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और नाले चोक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे नागरिकों को बदबू, गंदगी और बीमारियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।

खराब सड़कों ने बढ़ाई मुश्किलें
क्षेत्र की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे रोजाना यातायात प्रभावित हो रहा है। पैदल चलने वालों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बनी हुई है।
मानसून से पहले कार्रवाई जरूरी
नगरसेवक पंकज पाटिल ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा है कि अगर इन समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं किया गया, तो बारिश के दौरान जलभराव, मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इन कार्यों को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है।
प्राथमिकता वाले विकास कार्य
पंकज पाटिल द्वारा प्रस्तावित कार्यों में रफीक कंपाउंड से मुख्य गटर तक नाले का निर्माण, रेणुका नगर से मुख्य नाले तक गटर निर्माण, गावदेवी मंदिर से बाहेपाड़ा तक जलनिकासी व्यवस्था, रफीक कंपाउंड से रेणुका नगर तक सड़क चौड़ीकरण व डांबरीकरण और गावदेवी मंदिर से बाहेपाड़ा तक सड़क सुधार कार्य शामिल है।
स्थानीय लोगों में जगी उम्मीद
नगरसेवक की इस पहल से स्थानीय नागरिकों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का मानना है कि यदि समय पर काम शुरू होता है, तो वर्षों पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
जनसेवा में अग्रणी चेहरा
गौरतलब है कि नगरसेवक पंकज पाटिल एक बेहद अच्छे, जिम्मेदार और जनहित में काम करने वाले जनप्रतिनिधि माने जाते हैं। वे लगातार क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं, जिससे जनता के बीच उनकी मजबूत और सकारात्मक छवि बनी हुई है।
प्रशासनिक निर्णय पर टिकी नजरें
अब सभी की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि इन महत्वपूर्ण कार्यों को कब मंजूरी मिलती है और जमीनी स्तर पर काम कब शुरू होता है। अगर समय रहते कदम उठाए गए, तो विरार के इस क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में बड़ा सुधार संभव है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण