सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
पालघर। पालघर जिले के बोईसर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बिजली समस्याओं को लेकर स्थानीय विधायक विलास तरे ने सक्रिय रुख अपनाया है। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) के अधीक्षक अभियंता मदन सांगळे से प्रत्यक्ष मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मौजे कोकणेर, दुर्वेश, सातिवली, गांजे, केलीचा पाडा, जायशेत, पाचामुवा और हालोली जैसे ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफॉर्मर (डीपी) खराब होने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। विधायक ने इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने और बिजली आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा बोईसर शहर और आसपास के क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति, सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति तथा नए बिजली पोल लगाने के प्रस्तावों पर भी विस्तार से समीक्षा की गई। विधायक तरे ने स्पष्ट किया कि गर्मी के मौसम में बिजली की समस्या से नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और विभाग को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करना होगा।
इस मौके पर पालघर शिवसेना जिलाप्रमुख वसंत चव्हाण, बोईसर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य अजय दिवे, शिवसेना शहराध्यक्ष अतुल देसाई और अल्पसंख्यक विभाग के झाकीर शेटी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
स्थानीय नागरिकों को उम्मीद है कि इस हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार देखने को मिलेगा।

More Stories
नालासोपारा में सनसनीखेज हत्या: आटा चक्की के अंदर मिला युवक का शव, इलाके में दहशत
नाला बना ‘कमाई का जरिया’, अब बना कानूनी शिकंजा
“मैं नहीं वैसा – चल ला पैसा!”