Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

पेल्हार पुलिस का ऑपरेशन ‘ट्रक ट्रेस’: 200 CCTV खंगालकर 12 लाख का आयशर ट्रक बरामद, 2 शातिर गिरफ्तार

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार: पालघर जिले के वसई पूर्व पेल्हार पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई ट्रक चोरी की वारदात को पेल्हार पुलिस ने बेहद प्रोफेशनल तरीके से सुलझाते हुए एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है। महज कुछ ही घंटों में सुराग जुटाकर पुलिस ने न सिर्फ आरोपियों को दबोचा, बल्कि चोरी गया पूरा ट्रक भी बरामद कर लिया।

क्या था मामला?

23 अप्रैल 2026 की रात से 24 अप्रैल की सुबह के बीच, वसई फाटा स्थित एन.बी.आर.एल होटल के सामने सर्विस रोड पर खड़ा आयशर प्रो 1110 ट्रक (MH-48 BM 0228) अचानक गायब हो गया। शिकायतकर्ता संतलाल राजाराम वर्मा की सूचना पर पेल्हार पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे सुलझी गुत्थी?

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबळे के नेतृत्व में गुन्हे प्रकटीकरण पथक ने घटनास्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों तक करीब 200 CCTV फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और मानवीय खुफिया नेटवर्क के जरिए पुलिस सीधे धुले तक पहुंची और वहां से दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

कौन हैं आरोपी?

पकड़े गए आरोपी की पहचान शमसुद्दीन मोहम्मद शफी मलिक (उम्र -44, निवासी धुले) और शाहीद अहमद हुसेन मलिक (उम्र 23) – निवासी मुंब्रा, ठाणे) के रूप में हुई है।

बरामदगी:

चोरी गया आयशर प्रो 1110 ट्रक, कीमत करीब ₹12 लाख, पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया।

ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम

मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय परिमंडल 03 के पुलिस उप आयुक्त सुहास बावचे, विरार डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त बजरंग देसाई के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबळे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) सागर इंगोले के नेतृत्व पर गुन्हे प्रकटीकरण पथक के सहायक पुलिस निरीक्षक रमेश वाघचौरे, पुलिस उप निरीक्षक तुकाराम भोपळे की टीम में शामिल सहायक पुलिस उप निरीक्षक योगेश देशमुख, पुलिस हवलदार तानाजी चव्हाण, वाल्मीक पाटील, रवि वानखेडे, किरण आव्हाड, अभिजीत नेवारे, पुलिस नायक अशोक परजने,पुलिस अंमलदार वसीम शेख, अनिल वाघमारे, निखिल घोरपडे, अमोल मस्से, नामदेव ढोणे, सोहेल शेख (परिमंडल-3, विरार) द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

संदेश साफ है

पेल्हार पुलिस की नजर से बचना अब आसान नहीं। तकनीक और टीमवर्क के दम पर अपराधियों की हर चाल नाकाम हो रही है।