समाज सेवक धर्मेंद्र यादव ने किया पेल्हार पुलिस की सराहना
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। पेल्हार पुलिस स्टेशन की सीमा में 30 मार्च 2026 को हुए सनसनीखेज हत्याकांड का महज 8 घंटे में पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की हर तरफ सराहना हो रही है। इसी क्रम में पेल्हार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबले को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और त्वरित कार्रवाई के लिए समाजसेवक धर्मेंद्र यादव द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान के दौरान धर्मेंद्र यादव ने कहा कि, “जिस तेजी और सूझबूझ के साथ पेल्हार पुलिस ने इस जटिल मामले को सुलझाया, वह काबिले-तारीफ है। वरिष्ठ निरीक्षक सचिन कांबले के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने बेहतरीन कार्य किया है, जो समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है।” इस मौके पर क्राइम डिटेक्शन शाखा (गुन्हे प्रकटीकरण पथक) की टीम की भी सराहना की गई, जिन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन कांबले ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह सम्मान पूरी टीम का है। हमने केवल अपना कर्तव्य निभाया है और आगे भी इसी तरह जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे।”
सनसनी अबतक का मानना है कि यह सम्मान न केवल पुलिस के मनोबल को बढ़ाता है, बल्कि समाज और पुलिस के बीच विश्वास को भी और मजबूत करता है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण