सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
मड़ियाहूं (जौनपुर)। भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल के सफलतम तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इसी क्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य (भाजपा, संगठनात्मक जिला मछलीशहर) एवं 370 मड़ियाहूं विधानसभा से जुड़े डॉ. आलोक सिंह उनके आवास पर बुधवार (25 मार्च 2026) को पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

डॉ. आलोक सिंह ने दिलीप पटेल को कुशल संगठन शिल्पी, कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं सरल-सहज स्वभाव का धनी बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में संगठन को मजबूती मिली है और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह ने हृदय की गहराइयों से बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में दिलीप पटेल के सफल नेतृत्व की प्रशंसा की।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल