Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

जौनपुर में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के तहत महिला पुलिस की भव्य बाइक रैली

सुरक्षा व सशक्तिकरण का दिया संदेश

सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप महिलाओं को सुरक्षित और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के अंतर्गत बुधवार (25 मार्च 2026) को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों ने भव्य बाइक रैली निकालकर नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पुलिस बल ने अपनी सक्रियता और सजगता का प्रदर्शन किया। निरीक्षक अनीता सिंह (महिला व बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी) के नेतृत्व में तथा महिला थाना प्रभारी श्रीमती श्यामा तिवारी की मौजूदगी में यह बाइक रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर पालिटेक्निक चौराहे तक निकाली गई। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर आमजन को जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में उनके प्रति सम्मानजनक वातावरण स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही ‘मिशन शक्ति’ के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने नारों और संवाद के जरिए राहगीरों व स्थानीय महिलाओं को विभिन्न सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखा गया।