Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

मनपा वार्ड कार्यलय में पंच प्राण शपथ बोर्ड में मनपा कर्मचारियो के साथ पत्रकारों ने भी खिंचवाए फोटो

सनसनी अबतक
विरार : वसई विरार मनपा द्वारा 20 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों को किया जा रहा है जिस में पंच प्राण शपथ व झंडा वंदन भी किया गया था इसी तरह मनपा के कई वार्ड कार्यलयों में शपथ का बोर्ड लगाया गया है। शपथ में भारत देश को 2047 तक मे आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार करना। गुलामी की मानसिकता को खत्म करना देश को समृद्ध राष्ट्र में गौरव करना भारत के एकात्मकता और एकता का संरक्षण और संम्मान करने और एक सच्चे और अच्छे नागरिक बन कर देश के कानून कायदे का पालन करें। लोगो को शपथ यह भी लेना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए ज़्यादा से ज़्यादा वृक्षारोपण कर उस का संरक्षण कर बढ़ने तक उस की देखभाल करें ना कि सेल्फी लेकर उसे छोड़ दें। पर्यवारण को नुकसान देने वाले प्लास्टिक और कोयले का इस्तेमाल बंद करें छोटे छोटे उपाय कर पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना अहम योगदान दें 2047 तक भले ही जीवित रहे या ना रहे लेकिन ऐसी छोटी छोटी पहल कर पर्यावरण को संतुलित करने में योगदान ज़रूर देना चाहिए।