Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

हॉस्पिटल के अंदर सांप काटे हुए मरीज के साथ हुई झाड़-फूंक

बिगड़ गई और तबीयत

 

पालघर : जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती तो किया गया। हॉस्पिटल में ले जाने के बाद मरीज का इलाज न करवाकर परिजनों ने पहले झाड़-फूंक करवाई और झाड़-फूंक के वक्त अस्पताल के कर्मचारी मरीज के इलाज के लिए इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि अंधविश्वास की वजह से इलाज में देरी हो गई जिससे मरीज की तबीयत और बिगड़ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जिले के तलासरी तहसील में स्थित करजगांव का है। यहां पर सोन्या लाडक्या ठाकरे को एक सांप ने काट लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत ही तलासरी के स्वास्थ्य यूनिट पर पहुंचाय गया.मरीज की हालत गंभीर होती जा रही थी लेकिन हॉस्पिटल में ही एक एक ओझा आया और उसने उन्हें झाड़-फूंक से सही करने का दावा किया. जिसके बाद परिजनों ने उन्हें इजाजत दी और फिर हॉस्पिटल के अंदर ही झाड़-फूंक का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि जब यह अघोरी विद्या हॉस्पिटल के अंदर की जा रही थी उसी वक्त वहां पर बैठा स्टाफ यह सब देख रहा था। वह मरीज के इलाज करने का इंतजार करते रहे लेकिन अघोरी विद्या वाला तांत्रिक झाड़-फूंक करता रहा. इस तमाशे की वजह से मरीज के इलाज में और देरी हो गई। इससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक इस पूरी घटना का वहां बैठे मेडिकल स्टाफ ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।