सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के नेतृत्व में बुधवार को कोतवाली से चहारसू चौराहे तक फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही नगर पालिका प्रशासन को साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें बकरीद की शुभकामनाएं भी दीं।

More Stories
दो दिनों में पूरा किया जनगणना कार्य, प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा गौरी शंकर धाम
एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, सिंगरामऊ पुलिस की कार्रवाई