Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

दो दिनों में पूरा किया जनगणना कार्य, प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र

सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। बदलापुर तहसील में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को उत्कृष्ट एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने वाले प्रगणकों को सम्मानित किया गया। शासन के निर्देश तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

उपजिला जनगणना अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी बदलापुर तथा चार्ज जनगणना अधिकारी/तहसीलदार बदलापुर द्वारा प्रगणक बृजेश कुमार तिवारी और जियालाल निषाद को उनके सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। दोनों प्रगणकों ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में आवंटित ग्राम भटेहरा एवं ग्राम बछुवार में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य मात्र दो दिनों में पूर्ण शुद्धता, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न किया।

अधिकारियों ने दोनों प्रगणकों की कार्यकुशलता, लगन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में कर्मचारियों और प्रगणकों की सक्रिय भागीदारी एवं निष्ठा अत्यंत महत्वपूर्ण है। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन से जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में अहम सहयोग मिलता है।