Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

एनबीडब्ल्यू वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, सिंगरामऊ पुलिस की कार्रवाई

सनसनी अबतक | मनोज दुबे
जौनपुर। अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंगरामऊ पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जौनपुर से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर थाना सिंगरामऊ क्षेत्र के ग्राम नकहरा खानदेव निवासी नन्दलाल गौतम पुत्र स्व० बद्रीप्रसाद गौतम को उसके घर से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक तारकेश्वर नाथ दूबे, कांस्टेबल सौरभ सिंह तथा रि०आ० मनीष शामिल रहे।