सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. (IAS) ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय पीलीकोठी एवं जीजीआईसी इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा अभ्यर्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा संपादित कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अनियमितता न होने पाए और शासन की मंशानुरूप परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराया जाए।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट