8 मई को विशेष बैठक में होगा चुनाव
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार : वसई विरार शहर महानगरपालिका की स्वास्थ्य समिति तथा महिला एवं बाल कल्याण समिति के सभापति और उपसभापति पदों के चुनाव के लिए विशेष बैठक शुक्रवार 8 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
यह बैठक दोपहर 12 बजे मनपा मुख्यालय के सामान्य सभा कक्ष, चौथा मंजिल, यशवंत नगर, विरार पश्चिम में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता पालघर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे करेंगे।

मनपा प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, संबंधित समितियों के इच्छुक सदस्यों ने नगर सचिव कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं।

स्वास्थ्य समिति के सभापति पद के लिए डॉ. योगिता गवळी-करंजकर और निलेश दामोदर देशमुख ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं उपसभापति पद के लिए जितेश हरीशचंद्र राऊत और निशाद अरुणा अरुण चोरघे मैदान में हैं।

इसी तरह महिला एवं बाल कल्याण समिति के सभापति पद के लिए सान्वी संजोग यंदे और बिना मायकल फुट्यार्डो ने नामांकन दाखिल किया है। उपसभापति पद के लिए मीरा समीर निकम तथा सुवर्णा अजित पाटील ने अपनी दावेदारी पेश की है।
अब सभी की नजरें 8 मई को होने वाली विशेष बैठक पर टिकी हैं, जहां इन महत्वपूर्ण पदों के लिए अंतिम चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण