सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, 19 मार्च 2026 को नैपुरा निवासी अमृतलाल नागर ने थाना गौराबादशाहपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले में थाना गौराबादशाहपुर पर मु0अ0सं0 131/2026 के तहत धारा 137(2), 87 बीएनएस एवं 16/17 पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपित की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने रामपुर विझवार सारंग तिराहा के पास से अभियुक्त अंकित गौड़ पुत्र राकेश गौड़ निवासी रायपुर थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, उम्र करीब 20 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामलाल, हेड कांस्टेबल विजय बहादुर तथा कांस्टेबल अभय गौड़ शामिल रहे।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट