कांग्रेस नेता सत्तेशु सिंह ने किया बड़ा खुलासा
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
नालासोपारा। वसई-विरार क्षेत्र में स्कूलों द्वारा कथित अवैध फीस वसूली का मामला अब गरमाता जा रहा है। अभिभावको की बढ़ती शिकायतों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बता दे कि वसई विरार में शिक्षा के नाम पर अवैध पैसे वसूलना मानो जैसे आम बात हो गई हो फिर भी प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है।

“शिक्षा के नाम पर वसूली?”
कांग्रेस नेता सत्तेशु सिंह ने इस पूरे प्रकरण को उजागर करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक स्कूल का मामला नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर जांच की जरूरत है।

अभिभावकों का दर्द
सत्तेशु सिंह ने बताया कि उनके पास एक अभिभावक ने आरोप लगाया है कि स्कूल प्रबंधन मनमानी फीस वसूल रहा है। “बच्चों की पढ़ाई के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है,” उन्होंने कहा। इससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।
पंचम स्कूल पर गंभीर आरोप
नालासोपारा पूर्व स्थित पंचम हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज पर सीधे आरोप लगाए गए हैं। सत्तेशु सिंह के अनुसार, ब्लैकलिस्ट होने के बावजूद स्कूल ने एक विद्यार्थी से ₹17,000 वसूले। उन्होंने इसे पूरी तरह गैरकानूनी करार दिया।
“अब नहीं तो आंदोलन”
कांग्रेस नेता यह मुद्दा गंभीरता से उठाते हुए चेतावनी दी है—“अगर न्याय नहीं मिला, तो यह मुद्दा आंदोलन का रूप लेगा।”
प्रशासन पर नजरें
शिक्षा विभाग से तत्काल जांच की मांग की गई है। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
बड़ा सवाल
क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी?
या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा? फिलहाल, पूरे वसई-विरार क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण