October 10, 2026

Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

गाले पर धावा, ताला तोड़कर कब्जा की कोशिश—पुलिस ने कसा शिकंजा

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार: वसई पूर्व के पेल्हार इलाके में अवैध कब्जे और तोड़फोड़ के मामले में पेल्हार पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गुंडागर्दी पर लगाम कसने का संकेत मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवेश कपिलदेव पांडे (उम्र 38 वर्ष), जो पेल्हार के मनीचापाड़ा स्थित सर्वे नंबर 102 में साड़ी प्रिंटिंग का व्यवसाय करते हैं, पांडे ने अपनी शिकायत में बताया कि संबंधित गाला (शेड) उनके कब्जे में था और उसका ताला तोड़कर उस पर कब्जा करने की कोशिश की गई है।

शिकायत के मुताबिक, 25 अगस्त 2025 को भी कुछ व्यक्तियों द्वारा गाले का ताला तोड़कर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई थी, जिसकी शिकायत पहले ही पेल्हार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद 16 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे फिर से आरोपियों ने संगठित रूप से गाले का ताला तोड़कर अंदर रखी स्टरर मशीन, प्रिंटिंग फ्रेम और अन्य सामान बाहर निकाल दिया और अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पेल्हार पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 0258/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 333, 189(2), 190, 191(1), 191(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में आरोपी के रूप में अब्दुल रहीम अहमद सय्यद उर्फ बाबा, शम्स तबरीस नियाज अहमद खान, सद्दाम वहीद शेख, दिलशाद नियाज पठान और तोफेल अब्दुल मन्नर खान के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपी मनीचापाड़ा, पेल्हार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। बता दे कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कब्जा और दबंगई करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।