सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
मुंबई/पालघर। महाराष्ट्र के आदिवासी बहुल और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। भाजपा गटनेते विधायक श्री प्रविण भाऊ दरेकर और स्व. लीलाराम जांगिड चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयासों से 6 एंबुलेंस का लोकार्पण राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते वर्षा निवास पर संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पालघर जिले के आदिवासी क्षेत्रों में वर्षों से सेवाभावी कार्य कर रही श्रमजीवी संघटना के योगदान को सम्मानित करते हुए उन्हें एंबुलेंस प्रदान की गई। इसके साथ ही नंदुरबार के शांताई ट्रस्ट, चंद्रपुर-गडचिरोली के द रिसर्च ऑर्गनाइजेशन, पालघर की श्रमजीवी संघटना, शहापुर एवं नेशनल पार्क क्षेत्र के आदिवासी पाड़ों तथा रायगढ़ जिले की कालकाई सामाजिक संस्था सहित कुल छह संस्थाओं को एंबुलेंस सौंपी गईं।

“देवाभाऊ रुग्णसेवा” पहल के तहत ये एंबुलेंस अब दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा समय पर उपलब्ध हो सकेगी।

लोकार्पण समारोह में विधायक स्नेहा दुबे पंडित, भाजपा गटनेते विधायक प्रवीण दरेकर, रायगढ़ प्रतिष्ठान के अध्यक्ष डॉ. यश प्रविण दरेकर, मुंबई जिला बैंक के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कांबळे, विधान परिषद सदस्य परिणय फूके तथा श्रमजीवी संघटना के सरचिटणीस बाळाराम भोईर सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
इस पहल को आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया और विश्वास जताया गया कि इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई