सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई विरार शहर महानगर पालिका के वार्ड प्रभाग क्रमांक 19 में इन दिनों BVA नेता धर्मेंद्र यादव और नगर सेविका संतूर धर्मेंद्र यादव की कार्यशैली को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है। जनता की समस्याओं पर उनकी तत्परता और समाधान की तेज रफ्तार ने उन्हें स्थानीय स्तर पर एक प्रभावशाली टीम के रूप में स्थापित कर दिया है।

धर्मेंद्र यादव लंबे समय से एक सक्रिय समाजसेवक के रूप में पहचाने जाते रहे हैं, वहीं संतूर धर्मेंद्र यादव के वार्ड प्रभाग 19 (ब) से BVA नगर सेविका बनने के बाद विकास कार्यों में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। दोनों ही जनप्रतिनिधि शिकायतों को गंभीरता से सुनने और त्वरित निवारण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
चाहे बिजली कटौती का मुद्दा हो, पानी की किल्लत, क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियां या फिर नालों की सफाई—हर विषय पर सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है। हालांकि, वार्ड प्रभाग 19 अब भी मूलभूत सुविधाओं के मामले में पिछड़ा माना जाता है, जहां विकास कार्यों की सख्त जरूरत है। क्षेत्र की जर्जर सड़कों और गंदगी से भरे नालों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ऐसे में यदि विकास कार्यों में इसी तरह तेजी बनी रही, तो निश्चित ही आने वाले समय में जनता को राहत मिल सकती है।
विशेष बात यह है कि नगर सेविका संतूर यादव और समाजसेवक धर्मेंद्र यादव अपने कार्यालय में नियमित रूप से बैठकर नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं। वे न केवल शिकायतों को गंभीरता से लेते हैं, बल्कि संबंधित अधिकारियों और वरिष्ठ स्तर तक मुद्दों को पहुंचाकर उनके समाधान की मांग भी करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और समर्पण से ही शहर के विकास को नई दिशा मिल सकती है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण