सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन की तरह सोमवार (6 अप्रैल 2026) को जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें।

More Stories
जौनपुर के लाल ने महाराष्ट्र में लहराया सफलता का परचम, MHT-CET में 89.54% अंक
शक्ति मोबाइल टीम का जागरूकता अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया सचेत
ऑपरेशन दहन: भदोही पुलिस ने 3.75 करोड़ रुपये का 750 किलो गांजा कराया नष्ट