Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

कार्यकर्ता बना जनता की पहली पसंद

“विधायक से बेहतर” साबित हो रहे भीम यादव

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। शहर की राजनीति में इन दिनों एक नाम तेजी से उभरकर सामने आ रहा है—भीम यादव। बहुजन विकास आघाड़ी (BVA) के समर्पित कार्यकर्ता भीम यादव अपने काम और जनसेवा के दम पर क्षेत्रीय जनता के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। स्थानीय लोग अब खुले तौर पर कहने लगे हैं कि “ऐसे कार्यकर्ता विधायक से भी बेहतर हैं।”

वसई-विरार शहर में लंबे समय तक प्रशासक काल के कारण विकास कार्यों की रफ्तार थमी हुई थी। मूलभूत सुविधाएं प्रभावित थीं और जनता को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन महापौर व्यवस्था लागू होने के बाद शहर में विकास की गति तेज हुई है। इसी बदलाव के दौर में भीम यादव जैसे जमीनी कार्यकर्ता जनता की उम्मीद बनकर उभरे हैं।

पेल्हार निवासी भीम यादव पिछले कई वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय हैं। चाहे सड़क, नाली, पानी या अन्य बुनियादी सुविधाएं हों—हर मुद्दे को उन्होंने मजबूती से उठाया है। हाल ही में चिश्तिया नगर, पेल्हार गांव (नालासोपारा पूर्व, वसई तालुका, जिला पालघर) की एक महत्वपूर्ण समस्या को लेकर उन्होंने उप महापौर को पत्र सौंपा, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य को मंजूरी दे दी गई।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भीम यादव केवल वादे नहीं करते, बल्कि जमीन पर काम करके दिखाते हैं। जिन समस्याओं पर जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं देते, उन मुद्दों को भी वे प्राथमिकता से उठाते हैं और समाधान तक पहुंचाते हैं।

भीम यादव की कार्यशैली और जनता के प्रति समर्पण ने उन्हें एक मजबूत युवा नेता के रूप में स्थापित किया है। क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और लोग उन्हें भविष्य की राजनीति का भरोसेमंद चेहरा मानने लगे हैं। जनता की जुबानी—“काम बोलता है, और भीम यादव उसका जीता-जागता उदाहरण हैं।”