सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाया।
महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (आईएएस) के निर्देश और अतिरिक्त आयुक्त दीपक सावंत के मार्गदर्शन में सोमवार (16 मार्च 2026) को प्रभाग समिति ‘जी’ वालीव और प्रभाग समिति ‘एफ’ पेल्हार की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान प्रभाग समिति ‘जी’ वालीव क्षेत्र के सातिवली–तुंगारेश्वर परिसर में बने बड़े पैमाने पर अवैध ढांचों को हटाया गया।
नगर निगम की टीम ने यहां 21,000 वर्गफुट क्षेत्र में बने 258 पत्रा शेड को ध्वस्त किया। इसके अलावा 5,700 वर्गफुट में बने 57 बांस शेड, 46 हाथगाड़ियां और 32 टपरियां भी हटाकर पूरा क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
महानगरपालिका की इस कार्रवाई में कुल 26,700 वर्गफुट अवैध निर्माण हटाया गया। इस अभियान के दौरान प्रभाग समिति ‘जी’ के सहायक आयुक्त निलेश म्हात्रे, अतिक्रमण विभाग प्रमुख मनोज घरत, लिपिक प्रमोद बर्वे, कनिष्ठ अभियंता मयुरेश पाटील और जितेश पाटील सहित सुरक्षा कर्मी और मजदूर मौजूद रहे। महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण