सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई विरार शहर महानगरपालिका के आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (भा.प्र.से.) ने अपनी पत्नी मीनाताई सूर्यवंशी के साथ 15 मार्च 2026 को विरार (पश्चिम) में आयोजित ‘कोकण सरस’ महोत्सव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला बचत समूहों द्वारा तैयार की गई हस्तकला और खाद्य उत्पादों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

महोत्सव में विभिन्न महिला बचत समूहों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित वस्तुएं, कलाकृतियां और पारंपरिक स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ प्रदर्शित किए गए हैं। आयुक्त सूर्यवंशी ने स्टॉलों का निरीक्षण किया और कई उत्पादों की खरीदारी कर समूहों का उत्साह बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महोत्सव के आयोजन के लिए की गई व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए।
आयुक्त सूर्यवंशी ने नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में म्हाडा मैदान (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स), जकात नाका, विरार (पश्चिम) में 16 मार्च 2026 तक चलने वाले इस ‘कोकण सरस’ महोत्सव में पहुंचकर स्थानीय महिला बचत समूहों का समर्थन करें।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण