सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार : मीरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अवैध धंधों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस की सक्रियता की चर्चा जरूर होती रही है, लेकिन वसई पश्चिम में चल रहे एक कथित स्पा की आड़ में देह व्यापार के अड्डे ने पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बताया जा रहा है कि वसई पश्चिम रेलवे स्टेशन के ठीक सामने, जोन-02 के डीसीपी कार्यालय और मानिकपुर पुलिस स्टेशन के बीच पिछले कई वर्षों से स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार का धंधा खुलेआम संचालित हो रहा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के इतने करीब होने के बावजूद इस पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में आने-जाने वालों की गतिविधियां और स्पा सेंटर की कार्यप्रणाली लंबे समय से संदेह के घेरे में है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं होने से आम नागरिकों के मन में सवाल उठने लगे हैं।
हाल ही में पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक के निर्देश पर मीरा-भाईंदर और वसई-विरार क्षेत्र में कई अवैध धंधों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है, जिसे लोगों ने सराहा भी है। लेकिन वसई पश्चिम के इस संवेदनशील इलाके में अब भी कार्रवाई अधूरी दिखाई दे रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब डीसीपी कार्यालय और मानिकपुर पुलिस स्टेशन के बीचों-बीच इतने वर्षों से यह कारोबार चल रहा है, तो यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इसकी जानकारी संबंधित पुलिस तंत्र को क्यों नहीं है।
इस पूरे मामले में अब लोगों की निगाहें पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या वसई पश्चिम में स्पा की आड़ में चल रहे इस कथित देह व्यापार पर भी जल्द कोई ठोस कार्रवाई की जाएगी या फिर यह धंधा इसी तरह चलता रहेगा।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण