Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

अलविदा जुमा को लेकर प्रशासन सतर्क

डीएम व एसएसपी ने प्रमुख मस्जिदों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। आगामी अलविदा जुमा को देखते हुए जनपद में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित नमाज अदा कराने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शहर क्षेत्र की प्रमुख मस्जिदों का गुरुवार (12 मार्च 2026) को निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने अटाला मस्जिद, शिया जामा मस्जिद और बड़ी मस्जिद सहित अन्य प्रमुख मस्जिदों का स्थलीय दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि अलविदा जुमा की नमाज के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही नगर निकाय के अधिकारियों को मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।