कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग और आर्म रेसलिंग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जौनपुर ने कुश्ती में मारी बाजी
सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के पर्यवेक्षण में वाराणसी जोन की 31वीं अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर, महिला/पुरुष बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता–2026 का भव्य और सफल आयोजन 09 मार्च से 11 मार्च 2026 तक पुलिस लाइन, जौनपुर में किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जौनपुर के करकमलों द्वारा किया गया। तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता में फ्रीस्टाइल कुश्ती (जनपद जौनपुर विजेता), महिला कुश्ती (जनपद जौनपुर विजेता), ग्रीको रोमन कुश्ती (जनपद आजमगढ़ विजेता), पुरुष आर्म रेसलिंग (जनपद मऊ विजेता) का नाम शामिल रहा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर कुँवर अनुपम सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

More Stories
हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
दो दिनों में पूरा किया जनगणना कार्य, प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र