वार्ड 19 में तेज़ हुई विकास की रफ्तार
साफ-सफाई, पानी और जनसुविधाओं के कार्यों में दिख रही सक्रियता
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में बहुजन विकास आघाडी के 71 नगर सेवक कार्यरत हैं। इनमें से कई जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में सक्रियता से काम कर रहे हैं, जबकि कुछ की सक्रियता अभी भी अपेक्षित स्तर पर नहीं दिखती। ऐसे में जमीनी स्तर पर काम करने वाले नगर सेवकों में वार्ड प्रभाग 19 (ड) के बहुजन विकास आघाडी नगर सेवक अरशद चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
नगर सेवक अरशद चौधरी के मार्गदर्शन में समाजसेवक अफजल चौधरी लगातार क्षेत्र के नागरिकों से संपर्क बनाए हुए हैं। वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और तत्काल समाधान के लिए नगर सेवक तक पहुंचाते हैं, जिससे कई समस्याओं का त्वरित निवारण हो रहा है।
छोटे कामों का त्वरित समाधान, बड़ी समस्याओं के लिए महापौर को पत्र
क्षेत्र में सड़कों और नालों की सफाई, मच्छरों से बचाव के लिए दवा व धुएं का छिड़काव, तथा पानी की समस्या जैसे मुद्दों पर तेजी से काम किया जा रहा है। वहीं बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए महापौर को पत्र लिखकर आवश्यक मांग भी की गई है।
अफजल चौधरी की लगातार क्षेत्र में मौजूदगी के कारण नागरिकों की मूलभूत समस्याओं की जानकारी तुरंत मिल जाती है, जिससे कई समस्याओं का समाधान नगर सेवक अरशद चौधरी द्वारा शीघ्र कराया जा रहा है।
टैंकर से मुफ्त पानी की व्यवस्था, लोगों ने जताया आभार
जनसेवा के इसी क्रम में वसई पूर्व के परमार तलाव स्थित चावरा चाल में महीनों तक नागरिकों को टैंकर के माध्यम से मुफ्त पानी उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही पिछले एक सप्ताह से वसई पूर्व स्थित हीरा इंडस्ट्रियल के पीछे गडगीचापाड़ा क्षेत्र में भी टैंकर से पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर सेवक अरशद चौधरी और समाजसेवक अफजल चौधरी कई बार अपने निजी खर्च से भी जनसेवा के कार्य कर रहे हैं, जिससे जनता के बीच उनके प्रति विश्वास और बढ़ रहा है।
जनता के बीच मजबूत हो रहा भरोसा
क्षेत्र के रहिवासियों ने जनहित में किए गए कार्यों के लिए नगर सेवक अरशद चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है और उनकी सक्रियता पर संतोष जताया है।
“नगर सेवक अरशद चौधरी का मार्गदर्शन और अफजल चौधरी की मेहनत वार्ड प्रभाग 19 में विकास कार्यों को नई गति दे रही है, जिससे जनता के बीच विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।”
(स्थानीय रहिवासी)

More Stories
पेल्हार पुलिस का अपराध के खिलाफ सख्त एक्शन, गुंडागर्दी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
वसई-विरार में बिजली संकट पर उच्चस्तरीय बैठक, समाधान के लिए ठोस कदमों के निर्देश
आदिवासी और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 6 एंबुलेंस का लोकार्पण