महिला दिवस के अवसर पर भाजपा व प्लैटिनम हॉस्पिटल की पहल, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी जांच व उपचार संबंधी सलाह
सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
नालासोपारा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और प्लैटिनम हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में नालासोपारा (पूर्व) के प्रगति नगर स्थित ठाकुर विद्यालय में भव्य नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं शस्त्रक्रिया परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर को स्थानीय नागरिकों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वसई-विरार महानगरपालिका के नगरसेवक पंकज दमयंती दत्तात्रेय देशमुख की पहल पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजन नाईक (अप्पा) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मनोज बारोट, नगरसेवक भूपेन पाटील, चंद्रकांत गोरीवले और नगरसेवक किशोर नाना पाटील की विशेष उपस्थिति रही। वहीं नगरसेविका अंजू तिवारी, डिंपल सिंह, समीर निकम, बी युवा मोर्चा अध्यक्ष विनीत तिवारी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। आयुष्मान भारत भाजपा जिला संयोजक शिवकुमार शुक्ला ने भी शिविर में उपस्थित रहकर नागरिकों से संवाद किया।
665 नागरिकों ने उठाया लाभ
शिविर में कुल 665 नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। इनमें 315 लोगों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 350 नागरिकों की नेत्र जांच कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए।
शिविर में कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, स्त्री रोग एवं प्रसूति, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी और जनरल सर्जरी जैसे विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने नागरिकों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क परामर्श और उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर
आयोजकों ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराना इस सामाजिक पहल का मुख्य उद्देश्य है।
शिविर को सफल बनाने में मनी नाडर, संतोष मोहिते, पंकज गुप्ता, ओंकार सहित भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विशेष परिश्रम किया। इस सामाजिक उपक्रम के लिए स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण