Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

वार्ड प्रभाग 19 की समस्याओं पर महापौर से सीधी मुलाकात: वसई-विरार में विकास को लेकर निर्णायक पहल

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई विरार शहर महानगर पालिका के वार्ड प्रभाग क्रमांक 19 के समग्र विकास को लेकर नगर सेविका संतूर धर्मेंद्र यादव और समाजसेवक धर्मेंद्र यादव ने एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पहल की है। क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाजसेवकों के साथ शनिवार (28 फरवरी 2026) को महापौर अजीव पाटील से मुलाकात कर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

इस प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ कय्यूम खान, रामा चोपड़े, गणेश हरवटे, मोहन हरवटे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर वार्ड 19 के विभिन्न भागों में लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं को तत्काल हल करने की मांग रखी।

बारिश से पहले विकास कार्य पूरा करने की मांग

ज्ञापन में विशेष रूप से पेल्हार गांव, वनौठा पाड़ा, मणिचापाड़ा, जाबरपाड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में गटर, सड़कों की मरम्मत और नई स्ट्रीट लाइट लगाने की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट कहा कि हर वर्ष बरसात के दौरान खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या से नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस बार स्थिति दोहराई न जाए, इसके लिए बारिश से पहले सभी अधूरे कार्य पूर्ण करने की जोरदार मांग की गई।

“जनता की आवाज सीधे महापौर तक”

नगर सेविका संतूर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उनका संकल्प पूरी तरह स्पष्ट है “बारिश से पहले काम पूरा हो और जनता को उनका पूरा हक़ और सुविधा मिले।” उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि वार्ड प्रभाग क्रमांक 19 के हर नागरिक की आवाज सीधे महापौर तक पहुंचाई जाएगी, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

समाजसेवक धर्मेंद्र यादव ने भी कहा कि यह केवल ज्ञापन देने की औपचारिकता नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए एक संगठित और निरंतर प्रयास की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होते, तो आगे भी जनहित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विकास को गति देने का संकल्प

वार्ड 19 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए यह पहल एक सकारात्मक संकेत मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने भी उम्मीद जताई है कि महापौर स्तर पर उठाया गया यह मुद्दा शीघ्र समाधान की दिशा में आगे बढ़ेगा।

नगर सेविका और समाजसेवक की यह सक्रियता यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि यदि संकल्पित हों, तो क्षेत्रीय समस्याओं को प्राथमिकता दिलाई जा सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि बारिश से पहले वार्ड 19 में विकास कार्य कितनी तेजी से जमीन पर उतरते हैं।