सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। जनपद जौनपुर में अपनी पूरी सेवा अवधि के दौरान निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सात पुलिसकर्मियों को शनिवार (28 फरवरी 2026) को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को अंगवस्त्र, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि समाज के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में अनुकरणीय कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। उन्होंने सभी को स्वस्थ, सुखमय और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभाग के साथ बिताए वर्षों को याद करते हुए भावुक क्षण साझा किए। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी:
1. उपनिरीक्षक शिव शंकर सिंह
2. उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिंह
3. उपनिरीक्षक बृज बिहारी यादव
4. उपनिरीक्षक रणजीत कुमार
5. फायर सर्विस चालक कैलाश यादव
6. मुख्य आरक्षी रमाशंकर राम
7. मुख्य आरक्षी देवानारायण पाल
समारोह के अंत में सभी साथियों ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

More Stories
हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसएसपी ने किया फ्लैग मार्च
दो दिनों में पूरा किया जनगणना कार्य, प्रगणकों को मिला प्रशस्ति पत्र