Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

जौनपुर में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार

मुंगराबादशाहपुर पुलिस की बड़ी सफलता, तमंचा और कारतूस बरामद

सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। जनपद की मुंगराबादशाहपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 50,000 रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा और 12 बोर का जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी मछलीशहर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने कृष्णा कोल्ड स्टोरेज, सतहरिया के पास गुरुवार (26 फरवरी 2026) को घेराबंदी कर 25 वर्षीय सोनू पुत्र अली मोहम्मद निवासी सतहरिया, थाना मुंगराबादशाहपुर को दबोच लिया। आरोपी थाना अलीनगर, जनपद चंदौली में दर्ज एक मामले में 50 हजार रुपये का इनामी घोषित था।

बरामदगी और मुकदमा दर्ज

पुलिस की कार्रवाई में अभियुक्त के पास से एक देशी तमंचा (.12 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.12 बोर) बरामद हुआ है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मुंगराबादशाहपुर में मु0अ0सं0 44/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें गौहत्या निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम तथा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरण शामिल हैं।

गिरफ्तारी टीम

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी के साथ उ0नि0 गंगासागर मिश्र, हे0का0 धर्मेन्द्र सिंह, का0 राजा भईया यादव, गोविन्द चौहान, सतेन्द्रशाह और पंकज मिश्रा शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।