Sansani ab tak

Hindi News, हिन्दी समाचार, हिंदी न्यूज़, Latest Hindi News, Breaking News,sansani ab tak

वसई-विरार शहर महानगरपालिका का अनोखा प्रयास

‘घनकचरा व मलजल प्रबंधन और पुनर्विकास’ पर दो दिवसीय भव्य शिविर-प्रदर्शनी का आयोजन

सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
वसई-विरार। वसई-विरार शहर महानगरपालिका द्वारा यूनिट्रैक मीडिया और वसई तालुका हाउसिंग फेडरेशन के सहयोग से ‘घनकचरा प्रबंधन और मलजल प्रबंधन एवं पुनर्विकास’ विषय पर नागरिकों के लिए निःशुल्क शिविर और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

यह शिविर 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक महानगरपालिका मुख्यालय, द्वितीय तल, यशवंत नगर, विरार (पश्चिम) में आयोजित होगा।

शिविर में ओला और सूखा कचरा अलग करने की प्रक्रिया, ई-वेस्ट प्रबंधन, प्लास्टिक उपयोग कम करने के उपाय तथा घर में जैविक कचरे से खाद बनाने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सांडपानी (मलजल) प्रक्रिया से जुड़ी नई तकनीक और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

महानगरपालिका क्षेत्र में प्रतिदिन 100 किलो या उससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वाली हाउसिंग सोसायटियों और अन्य संस्थाओं को परिसर में ही कचरे का निस्तारण करने पर संपत्ति कर में 5% की छूट दी जाती है।

महानगरपालिका ने सभी हाउसिंग सोसायटियों, होटल, मॉल, शैक्षणिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं और नागरिकों से इस शिविर में उपस्थित रहने की अपील की है।