गोरखपुर। गंगोत्री देवी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित त्रिदिवसीय “युवा महोत्सव–2026” का भव्य समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। खेलकूद, निबंध, सामान्य ज्ञान, भाषण, वाद-विवाद, कबड्डी, दौड़, “कुकिंग विदाउट फायर” तथा विविध सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को गोल्ड मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीन दिनों तक चला यह आयोजन छात्राओं की प्रतिभा, परिश्रम और अनुशासन का जीवंत उदाहरण बन गया।
समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रोफेसर कीर्ति पांडेय, कला संकाय की अध्यक्षा, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा, “प्रतियोगिताएँ ही आत्मविश्वास और आत्मविकास की वास्तविक प्रयोगशाला हैं।” उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य के प्रति अडिग रहने तथा निरंतर प्रयास को जीवन का मंत्र बनाने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. विशाल त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, आर्मी पब्लिक स्कूल ने कहा, “अनुशासन और समर्पण ही सफलता की अटल आधारशिला हैं।” उन्होंने युवाओं को चरित्र-निर्माण और समय प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी।
प्रेरक वक्ता एवं लेखक राजल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “असफलता अंत नहीं, अनुभव का आरंभ है।” उनके ओजपूर्ण शब्दों ने छात्राओं में आत्मबल और संघर्ष की सकारात्मक भावना का संचार किया।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल