सनसनी अबतक | मनोज तिवारी
जौनपुर। कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस की बरसठी थाना टीम ने हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त चार नामजद अभियुक्तों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के निर्देशन में यह बड़ी सफलता हासिल हुई।
रसूलहा भीटा के पास दबिश, सभी आरोपी गिरफ्तार
थाना बरसठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 39/2025 धारा 191(2), 191(3), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्तों को पुलिस टीम ने रसूलहा भीटा के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में विकास यादव पुत्र सुबाष चन्द्र यादव (निवासी मंगरमू), सचिन पटेल पुत्र रमेश पटेल (निवासी रसूलहा), अनुज पटेल पुत्र विजय कुमार पटेल (निवासी पुरईपुर), सुमित उर्फ छोटू पटेल पुत्र सुरेन्द्र पटेल (निवासी रसूलहा) और एक बाल अपचारी के रूप में पहचान हुई है। सभी अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के तहत न्यायालय जौनपुर भेजा जा रहा है।
मुख्य आरोपी का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विकास यादव के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में भी उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत रहा है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, अनिल यादव, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी समेत हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबलों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सख्त संदेश
बरसठी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

More Stories
100 क्षय रोगियों को मिली पोषण पोटली, डीएम ने किया वितरण
होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक, 19 केंद्रों पर कड़ी निगरानी
वाराणसी जोन पुलिस की डिजिटल पहल