सनसनी अबतक | विशेष प्रतिनिधि
विरार : शहर में बढ़ती बेरोजगारी के बीच युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से नगरसेवक पंकज दादा देशमुख की पहल पर आयोजित भव्य ‘जॉब ड्राइव’ को जबरदस्त प्रतिसाद मिला। शहर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों युवक-युवतियां कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसरों के लिए पंजीकरण कराया।इस विशेष रोजगार अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों को एक मंच पर आमंत्रित किया गया था, जहां उम्मीदवारों की प्राथमिक साक्षात्कार प्रक्रिया और दस्तावेज़ों की जांच मौके पर ही की गई। बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रोजगार पाने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया।आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य केवल नौकरी उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना भी है। इसी कड़ी में निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण और करियर मार्गदर्शन की सुविधा भी प्रदान की गई, ताकि युवा अपनी कौशल क्षमता को बढ़ाकर बेहतर अवसर हासिल कर सकें। नगरसेवक पंकज दादा देशमुख ने उपस्थित युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि प्रत्येक घर तक रोजगार के अवसर पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और उपलब्ध अवसरों का पूरा लाभ उठाने का आह्वान किया।महत्वपूर्ण बात यह है कि यह ‘जॉब ड्राइव’ अब हर सोमवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।यह पहल वसई-विरार में रोजगार सृजन की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय कदम मानी जा रही है।

More Stories
नालासोपारा में वायरल झूठा मैसेज ने मचाया बवाल, अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग हुई तेज
पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मानसून से पहले VVCMC अलर्ट: आयुक्त ने नाला सफाई कार्यों का किया निरीक्षण